फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एयरपोर्ट जैसा दिखेगा स्टेशन, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Tue, 26 Dec 2023 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रेलवे स्टेशन को संवारने और एयरपोर्ट के जैसा बनाने के लिए निर्माण कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लखीमपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होना है। कार्य फरवरी 2024 महीने के अंत तक पूरा होना है। कार्य पूरा हो जाने के बाद रेलवे स्टेशन अलग ही दिखाई देगा। यहां पर आने वाले यात्रियों के लिए पार्किंग और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पहले चरण में करीब आठ करोड़ रुपये से काम किए जा रहे हैं। विभाग स्टेशन के प्रस्तावित भवन का मॉडल फोटो भी जारी कर चुका है। निर्माण कार्य यात्रियों की बेहतर सुविधा, सुगमता व सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इसमें स्टेशन भवन, प्रवेश एवं निकास द्वार सहित फुटओवर ब्रिज का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही स्टेशन पर यात्रियों के लिए और स्वचालित सीढ़ियां, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, दिव्यांगजनों के लिए सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, यात्रियों बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था, संकेत एवं निर्देश बोर्ड सहित तमाम इंतजाम किए जाएंगे। मौजूदा समय में रेलवे स्टेशन के बाहर बाउंड्री वाल को तोड़कर नए सिरे से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। प्लेटफार्म की व्यवस्थाएं सुधारी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें