शाहजहांपुर। मिशन शक्ति के तहत बुधवार पूर्वाह्न 11:00 बजे कलक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी। इसके साथ ही ददरौल ब्लॉक में पोषण पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने पीड़ित महिलाओं से जनसुनवाई में आने की अपील की है। संवाद