फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी दिवस मनाने की प्रदेश सरकार जल्द करेगी घोषणा: सुरेश खन्ना

सार

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रदेश सरकार के स्तर से व्यापारी दिवस की जल्द घोषणा होने की जानकारी दी। कहा कि सभी दिवस मनाए जाते हैं, लेकिन व्यापारियों का कोई दिवस निर्धारत नहीं है। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ की अध्यक्षता और नीरज गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में सांसद अरुण कुमार सागर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, संगठन के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री संत मिश्रा, नाजिम खां, संजीव राठौर, धर्मपाल रैना, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की विभिन्न इकाइयों में नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मोहल्ला जिया खेल के एक मैरिजलॉन में शनिवार को किया गया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रदेश सरकार के स्तर से व्यापारी दिवस की जल्द घोषणा होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने पदाधिकारियों की शपथ ग्रहण कराई। मुख्य अतिथि खन्ना ने प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन का संदर्भ लेते हुए कहा कि जीएसटी काउंसिल में यह पास हो गया है कि धारा 39, 40 व 41 में जो व्यापारी जीएसटी अदा कर माल बेचते हैं, लेकिन खरीदने वाला जीएसटी जमा नहीं करता तो इसका जिम्मेदार वही होगा। कहा कि सभी दिवस मनाए जाते हैं, लेकिन व्यापारियों का कोई दिवस निर्धारत नहीं है। इसलिए व्यापारी दिवस की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने वित्त मंत्री से अनुरोध किया कि वह व्यापारियों की जीएसटी से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराएं। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए कई घोषणाएं की जाती हैं लेकिन अमल नहीं हो रहा है। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व अच्छा कार्य करने के लिए युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कपिल गुप्ता, विजय शंकर अवस्थी, आलोक दीक्षित, गौरव बल्लभ गुप्ता, सुरेंद्र सेठी व शुभेंद्र बाजपेयी को प्रशस्ति पत्र के साथ विभिन्न पदों के मनोनयन पत्र बांटे। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ की अध्यक्षता और नीरज गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में सांसद अरुण कुमार सागर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, संगठन के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री संत मिश्रा, नाजिम खां, संजीव राठौर, धर्मपाल रैना, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें