फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कोलाघाट पुल से शुरू कराएं हल्के वाहनों का आवागमन

Wed, 14 Jun 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुशांत श्रीवास्तव को ज्ञापन देते एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एंटी करप्शन ऑफ इंडिया संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुशांत श्रीवास्तव को सौंपा। इसमें कोलाघाट पुल से हल्के चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू कराने की मांग की गई है। लोगों का कहना है कि यहां बना पैंटून पुल 15 जून से बंद कर दिया जाएगा, ऐसे में लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत होगी।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि जलालाबाद और कलान के बीच बना 1800 मीटर लंबा कोलाघाट पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद काफी समय से बनकर तैयार है। काफी प्रयासों के बाद पुल से मात्र दोपहिया वाहनों का ही आवागमन चालू किया गया है। चार पहिया वाहनों के लिए अलग से पैंटून पुल बनाया गया था। यह 15 जून से बंद कर दिया जाएगा। इससे क्षेत्र की जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
संगठन की मांग है कि पैंटून पुल बंद करने से पहले कोलाघाट पुल से हल्के चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू किया जाए। अगर समय से पुल पर हल्के चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू नहीं कराया गया तो संगठन वृहद स्तर पर आंदोलन करने एवं उच्च न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएन सिंह यादव, रवि मोहन मिश्रा, अनीस खां, उमेश वर्मा, आलोक यादव, श्रीपाल, मोहसिन खां, तालिब, महेश कुमार, शिवांश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें