तिलहर नगर पालिका मैदान पर चल रही महारासलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
तिलहर। नगर पालिका के मैदान पर श्री राधा रानी सेवा समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय महारासलीला महोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को वृंदावन धाम से आए रासलीला मंडली के कलाकारों ने श्रीराधा-कृष्ण की सगाई और इससे पहले भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला का मंचन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। व्यवस्था में आयोजन समिति के सुमित गुप्ता, पंकज कुमार, सौरभ गुप्ता रवि, मनोज कुमार गुप्ता, कमलेश गुप्ता, राजा रस्तोगी, देवेंद्र गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद