फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कठपुतलियों के जरिये रामलीला के प्रसंगों का मंचन

Thu, 22 Feb 2024 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रामायण नाट्य उत्सव के तहत बुधवार को विनोबा सेवा आश्रम में कठपुतलियों के माध्यम से रामलीला का मं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रामायण नाट्य उत्सव के तहत विनोबा सेवा आश्रम में बुधवार को कठपुतलियों के माध्यम से रामलीला का मंचन किया गया। गगनिका सांस्कृतिक समिति की प्रस्तुति को लोगों ने सराहा।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या, संस्कृति विभाग द्वारा तीन दिन तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन राम वनवास, केवट संवाद, शबरी संवाद आदि लीलाओं का कठपुतलियों के माध्यम से मंचन किया गया। मंचन देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। इससे पूर्व कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर रमेशचंद्र द्वारा मुख्य अतिथि अवधेश दीक्षित, रमेश भैया और विमला बहन को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। उत्सव समन्वयक कप्तान सिंह कर्णधार ने बताया कि विलुप्त होती कठपुतली कला को जीवन करने के उद्देश्य से पुतुल मंचन का आयोजन किया गया है। पुतुल प्रस्तुति में सुनील कुमार, वरुण कुमार, सुलोचना कार्की, नैन सिंह, गुंजन, दुष्यंत श्रीवास्तव, करण कुमार, दीपिका, रेहान आदि कलाकारों का सहयोग रहा। बृहस्पतिवार को भरत मिलाप की लीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें