फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम का अपमान करने वालों पर होगी रिपोर्ट

Sun, 27 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 फेसबुक पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की फोटो को आग लगाते हुए तस्वीर पोस्ट करके धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह के आश्वासन देने के बाद 18 दिन से कलक्ट्रेट में धरना दे रहे समाजसेवी सलमान ने शनिवार को धरना समाप्त कर दिया। भगवान श्रीराम की अवमानना वाली आपत्तिजनक फोटो छह फरवरी को फेसबुक पर पोस्ट की गई थी। लोधीपुर के समाजसेवी सलमान ने फेसबुक पर यह आपत्तिजनक फोटो देखने के बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से भेंट कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने नौ मार्च से कलक्ट्रेट परिसर में धरना शुरू कर दिया। इस बीच, कई संगठनों का समाजसेवी सलमान को समर्थन मिला। इसे देखते हुए शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट धरना स्थल पर पहुंचे और सलमान को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने का भरोसा देकर धरना समाप्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें