फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निगोही चेयरमैन के खिलाफ रिपोर्ट के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Fri, 16 Jun 2023 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जीआईसी मैदान में प्रदर्शन करते सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां व अन्य कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा और पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में सपाइयों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। इसके अलावा जनहित की मूलभूत समस्याओं का समाधान न होने और पटरी-दुकानदार का रोजगार छीने जाने पर भी सपाइयों ने रोष जताया।
विज्ञापन

खिरनीबाग चौराहे पर प्रदर्शन करने के बाद सपाइयों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। पूर्वाह्न 11 बजे सपा कार्यकर्ता पार्टी जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में चौराहे पर एकत्र हुए। इसके बाद भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। तनवीर खां ने धरनास्थल पर हुई सभा में कहा कि भाजपा सरकार में बदले की भावना से काम हो रहा है। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा।
शहर में पटरी दुकानदारों और ठेले वालों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गरीब पटरी दुकानदारों को हटाने का विरोध करते हुए उन्हें कारोबार के लिए उचित स्थान देने और पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के पुत्र मनोज वर्मा पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। निवर्तमान जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव ने भी विचार रखे। इस बीच करीब एक घंटे तक तेज धूप के बावजूद सपाई धरने पर बैठकर प्रदर्शन करते रहे। बाद में नगर मजिस्ट्रेट डॉ. वेदप्रकाश मिश्र को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान सैयद रिजवान अहमद, पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल सिंह, राजेश कश्यप, संजीव वर्मा, विजय सिंह, अवधेश कुमार पाल, संतोष कुमार पाल, हफीज अंसारी, चौधरी रामकुमार भोजवाल, अतीउल्ला सिद्दीकी, श्यामलाल यादव, लल्ला सिंह यादव, महिपाल सिंह यादव, परवेज अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें