फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, घर से बढ़ाएंगे हौसला

विज्ञापन
एसएस कॉलेज में ओलंपिक में प्रतिभाग करने गए खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया गया। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ओलंपिक खेल भले टोक्यो में हो रहे हों लेकिन शाहजहांपुर में लोग घर में बैठकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने के लिए तैयार हैं। बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम, हथौड़ा में फुटबॉल खेल रहे रितेश, पीयूष, सर्वेश आदि बच्चों ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार ओलंपिक में हमारे देश के खिलाड़ी तमाम रिकार्ड ध्वस्त कर मेडल लाएंगे। बच्चों का कहना था कि वह टीवी पर खिलाड़ियों को देखकर उनका हौसला बढ़ाएंगे। वहीं केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय के आह्वान पर एसएस कॉलेज में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने खिलाड़ियों के सफल होने की कामना की। प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को उम्मीद है कि इस बार ओलंपिक में खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे। हमारी टीम बहुत उत्साह से भरी है। खिलाड़ी मेडल लाकर देश का सम्मान बढ़ाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें