फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रफ्तार का तमाशा...चिल्लाते रहे लोग, नहीं माना जिद्दी चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आगे की ट्रैक्टर-ट्रॉली में राममुरारी बैठे थे। पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने जब रफ्तार भरी तो उनकी जान सूख गई क्योंकि उनका बेटा और बेटी उसी में बैठे थे। वह चिल्लाने लगे। उनके साथ और लोग भी चिल्लाए। पर चालक के कानों में जूं तक न रेंगी। उस पर रफ्तार का नशा था। राम मुरारी की आंखें पथरा गईं, उनके सामने दोनों बच्चे दुनिया से चले गए।
विज्ञापन


गर्रा नदी पुल पर हुए हादसे में अपने बेटे अभिनव उर्फ अंकित और शिवानी को खोने वाले राममुरारी के रोते-रोते आंसू सूख गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में राममुरारी ने बताया कि सुनौरा गांव में कथावाचक आकाश तिवारी हर साल भागवत कथा का आयोजन करते हैं। पिछले साल भी जब जल लेने नदी पर आए थे तो गांव का एक बच्चा डूबते-डूबते बचा था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे दो ट्रैक्टर ट्रॉलियो और एक डीसीएम से गांव के सौ से ज्यादा लोग जल लेने के लिए निकले थे।

सबसे आगे डीसीएम चल रही थी, जिसमें म्यूजिक सिस्टम लगा हुआ था। उसके पीछे के ट्रैक्टर को गांव का सुबोध तिवारी चला रहा था। इसी में राममुरारी बैठे हुए थे। सबसे पीछे के ट्रैक्टर को सौरभ उर्फ गौरव सिंह चला रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लोग अंदर बैठे थे। कई लोग लटके हुए थे। पहले उन लोगों को धन्यौरा गांव के पास जल लेना था। कुछ लोगों ने कहा कि धूप बहुत तेज है, यहां पर बच्चे परेशान हो जाएंगे। बिरसिंगपुर के पास पुल के नीचे और आसपास छांव रहती है। वहीं से जल भरा जाएगा।
विज्ञापन


राममुरारी ने बताया कि जैसे ही धन्यौरा गांव के पास से वे लोग निकले, सौरभ ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार बढ़ा दी। तेज रफ्तार देखकर उन्होंने हाथ से इशारा करके सौरभ को धीमे चलाने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना।

राममुरारी के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार अन्य लोगों ने भी चिल्लाकर स्पीड धीमी करने के लिए कहा था। उन्हें ओवरटेक करने के प्रयास में सौरभ की ट्रैक्टर ट्रॉली बुरी तरह से अनियंत्रित हो गई। ट्रैक्टर को नदी में गिरता जानकर सौरभ ने छलांग लगा दी। पहले ट्रैक्टर नीचे गिरा फिर पीछे से ट्रॉली भी गिर गई।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में लटके हुए लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार महिलाएं और बच्चे नहीं कूद सके। जैसे ही हादसा हुआ, दूसरी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग बचाव के लिए भागकर पुल के नीचे पहुंचे। बुरी तरह से घायल लोग नीचे तड़प रहे थे। इसके बाद पुलिस को फोन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें