फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरान कर देगी ट्रेन की स्पीड: शायद ही आपने कभी ऐसी रफ्तार के बारे में सुना हो, चालक बोला- नहीं ले जाऊंगा गाड़ी

सार

04380 बरेली-रोजा स्पेशल ट्रेन गुरुवार को शाम छह बजकर 50 मिनट पर चली थी। ट्रेन का रोजा आने का समय रात दस बजे का है लेकिन लाइन क्लीयर न मिलने के कारण ट्रेन को चलने का मौका नहीं मिल पाया। कई स्टेशनों पर गाड़ी खड़ी कर दी गई। साढ़े चार घंटे देरी से ट्रेन रात करीब ढाई बजे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में बरेली-रोजा स्पेशल ट्रेन ने गुरुवार रात यात्रियों को परेशान कर दिया। ट्रेन करीब साढ़े चार घंटे देरी से आई। कई स्टेशन पर घंटों ट्रेन रुकने से यात्री बेहाल हो गए। शुक्रवार सुबह चालक ने आराम का पूरा समय न मिलने के कारण गाड़ी ले जाने से इनकार कर दिया। अधिकारियों ने दूसरे चालक का इंतजाम कर ट्रेन को चलवाया।

विज्ञापन

04380 बरेली-रोजा स्पेशल ट्रेन गुरुवार को शाम छह बजकर 50 मिनट पर चली थी। ट्रेन का रोजा आने का समय रात दस बजे का है लेकिन लाइन क्लीयर न मिलने के कारण ट्रेन को चलने का मौका नहीं मिल पाया। कई स्टेशनों पर गाड़ी खड़ी कर दी गई। साढ़े चार घंटे देरी से ट्रेन रात करीब ढाई बजे स्टेशन पहुंची। नाराज यात्रियों ने पैसेंजर ट्रेन के विलंब को लेकर रेलवे से आपत्ति भी जताई है। सुबह चालक ने रोजा-बरेली पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को ले जाने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि उसका छह घंटे का आराम पूरा नहीं हुआ है। अधिकारियों के पास सूचना पहुंचने पर उन्होंने मुरादाबाद कंट्रोल को जानकारी दी। उसके बाद दूसरे लोको पायलट से ट्रेन को रवाना कराया गया।

डेढ़ घंटा खड़ी रही बालामऊ पैसेंजर
बालामऊ पैसेंजर ट्रेन भी शुक्रवार सुबह डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। बताते हैं कि बृहस्पतिवार रात 04337 शाहजहांपुर-बालामऊ पैसेंजर को लेकर चालक चला था। वह रात में एक बजे रोजा ट्रेन लेकर पहुंचा। उसके बाद रोजा से दूसरा चालक शाहजहांपुर तक ट्रेन लेकर आया। सुबह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चलीं। लेकिन रोजा से आगे लेकर जाने वाले चालक ने अपने आराम का समय पूरा न होने के कारण गाड़ी को आगे ले जाने से मना कर दिया। इस बीच चालक का इंतजार किया। साढ़े नौ बजे ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

लोको पायलट को छह घंटे तक आराम करने का आदेश है। ट्रेन लेकर आने के बाद छह घंटे का रेस्ट करने के बाद ही लोको पायलट ट्रेन लेकर आगे जाएगा। -जेपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक रोजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें