फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर हुआ विशेष गुरमत समागम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिख पंथ के संस्थापक गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर मंगलवार को कचहरी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विशेष गुरमत समागम का आयोजन हुआ। इसमें रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा को गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश पर्व पर बिजली की झालरों से सजाया गया। फूलों से सुसज्जित पालकी में गुरुग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया। सुबह से ही गुरुद्वारा में सिख संगत के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। संगत ने गुरुग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका और प्रार्थना की। गुरुद्वारा में सरदार राजेंद्र सिंह की ओर से रखवाए गए अखंड पाठ का समापन हुआ। इसके बाद हजूरी रागी बेअंत सिंह, जसवंत सिंह तथा रामदास गुरमत संगीत विद्यालय रोजा के विद्यार्थियों ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया। धार्मिक सचिव जगजीत सिंह ने गुरुनानक देव के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा सिंह सभा की संस्थापक कमलेश कौर माटा ने राजेंद्र सिंह व सेवादारों को सिरोपा भेंट कर सम्मान दिया। संगत ने गुरमत समागम सुनने के बाद प्रसाद के रूप में लंगर चखा। इस मौके पर सुखमनी सेवा सोसाइटी के फाउंडर सदस्य व पूर्व अध्यक्ष गुरवचन सिंह माटा, अध्यक्ष हरभजन सिंह दुआ, जुझार सिंह मोंगा, जगजीत सिंह, मंजीत सिंह, हरजीत कौर व सुखवचन सिंह माटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें