फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सपा प्रत्याशी रहे राजेश कश्यप ने थामा भाजपा का दामन

Sun, 05 May 2024 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सपा के प्रत्याशी रहे राजेश कश्यप को भाजपा की सदस्यता दिलाते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व जि
विज्ञापन

विज्ञापन

शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशी घोषित किए गए राजेश कश्यप शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में आने के बाद राजेश ने कहा कि सपा में उनके खिलाफ षड्यंत्र किया गया। सपा से धोखा मिलने के बाद वह भाजपा में आए हैं।

सपा ने 19 मार्च को राजेश कश्यप को प्रत्याशी घोषित किया था। उन्होंने 23 अप्रैल को सपा से नामांकन भी दाखिल कर दिया था। ऐन वक्त पर सपा ने ज्योत्सना गौंड को सिंबल देकर नामांकन करा दिया था। अंतिम समय में टिकट कटने से नाराज राजेश कश्यप ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। खुटार की नगर पंचायत अध्यक्ष मैना देवी भी भाजपा में आ गईं। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि उनका हमेशा सम्मान बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा, भाजपा प्रत्याशी अरुण कुमार सागर, लोकसभा संयोजक अरुण गुप्ता, लोकसभा प्रभारी रामगोपाल मिश्र, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें