नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष इमरान खां ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ज्ञापन देकर तिलहर में निर्माणाधीन 132 केवीए सब स्टेशन का निर्माण शीघ्र पूरा कराकर तिलहर क्षेत्र को निर्बाध बिजली सप्लाई दिये जाने की मांग की तथा मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि नगर वासियाें को 18 से 20 घंटे बिजली सप्लाई के उद्देश्य से उनके द्वारा जो सब स्टेशन निर्माण शुरू कराया गया वह ठेकेदार तथा विभाग की लापरवाही के कारण अब तक पूर्ण नहीं हो सका है। स्टेशन का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराया जाये ताकि नगर की सप्लाई ठीक हो सके। उन्हाेंने नगर की जर्जर बिजली लाइनों को बदलने तथा बिजली चोरी रोकने के लिए 150 की पांच किलोमीटर बंच कंडक्टर केबिल उपलब्ध कराने, इमरजेंसी के लिए चार सौ तथा 630 केवीए के दो मोबाइल ट्रांसफार्मर प्रदान करें तथा एपीडीआरपी के अंतर्गत नगर की बिजली लाइनों के सुदृढ़ीकरण का कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने चेयरमैन को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।