फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनकर की मौत का सच  जानने को तफ्तीश तेज 

Wed, 24 Aug 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस ने जिला विकलांग कल्याण अधिकारी रंजीत सोनकर की बिसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए तफ्तीश तेज कर दी है। 
विज्ञापन

बात दें कि जिला विकलांग कल्याण अधिकारी रंजीत सोनकर की बीती 21 अप्रैल की रात डीएम कंपाउंड स्थित आवास पर हालत बिगड़ गई थी। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टराें ने मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में रंजीत सोनकर के भाई राजेश सोनकर की तरफ से मृतक की पत्नी तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी अर्चना सोनकर के खिलाफ जहर देकर मारने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पोस्टमार्टम में मौत की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण रंजीत सोनकर का बिसरा जांच के लिए लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया था। पिछले सप्ताह आई बिसरा रिपोर्ट में मौत की वजह कीटनाशक खाने से होना बताई गई है। रिपोर्ट आने के बाद सदर पुलिस ने मौत की गुत्थी सुुलझाने के लिए तफ्तीश तेज कर दी है। पुलिस ने रंजीत सोनकर से जुड़े लोगों के बयान लेना शुरू कर दिए हैं। इंस्पेक्टर सदर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रंजीत सोनकर की बिसरा रिपोर्ट आने के बाद संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें