फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिल भुगतान के विवाद में ठेकेदार ने जेई को गोली मारी, हालत गंभीर

Sat, 08 Jun 2024 04:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जल जीवन मिशन के तहत डाली गई अधूरी पाइप लाइन का बिल पास करने को लेकर हुए विवाद में जेई दीपक वर्मा (24) को ठेकेदार ने तमंचे से गोली मार दी। गोली बायें हाथ को भेदते हुए पेट में लगी है। उन्हें गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत गांवाें में पानी की टंकी निर्माण व पाइप लाइन डालने का काम एनसीसी कंपनी करा रही है। मदनापुर के फाजिलपुर गांव में कार्य कराया गया था। शुक्रवार की शाम को चौक कोतवाली क्षेत्र की न्यू कॉलोनी इंदेपुर निवासी जेई दीपक वर्मा और उनके साथी उर्वेश कुमार कार्य का निरीक्षण करने के लिए गए थे। आरोप है कि कार्य सही से नहीं कराने के बावजूद ठेकेदार अजय कुमार बिल पास करने का दबाव बनाने लगा। इसे लेकर दोनों में पहले कहासुनी हुई। अचानक अजय ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होकर दीपक गिर गए। आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टर के अनुसार, गोली हाथ में लगते हुए पेट में जा धंसी है। उनका ऑपरेशन किया जा रहा है।

बिल पास करने का दबाव
-फाजिलपुर में पाइप लाइन को मानक के अनुसार नहीं डाला गया है। दीपक के साथी उर्वेश ने बताया कि सही तरीके से कार्य नहीं करने के बावजूद बिल को पास करने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी विवाद में ठेकेदार ने गोली मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मदनापुर थाना और सर्विलांस की टीम को लगाया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
अमित चौरसिया, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें