फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था बेटा, बुजुर्ग की सेवा कर लाखों हड़पे

Tue, 11 Jun 2024 04:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रह रहे तिलहर के मूल निवासी एयरक्राफ्ट इंजीनियर के पिता को बंधक बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति अपने नाम कराने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बेटे के मुताबिक पिता को बंधक बनाकर आरोपी ने जबरन संपत्ति अपने नाम करा ली। वहीं आरोपी ने स्वेच्छा से संपत्ति देने की सफाई पेश की है।
विज्ञापन

वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रह रहे असद उल्लाह खान ने बताया कि वह एयरक्राफ्ट इंजीनियर हैं। उनके पिता सबिह उल्ला खान नगर के मोहल्ला कांकड़ स्थित अपने पैतृक मकान में रह रहे थे। एक जून को उनके पिता की मौत की सूचना पर वह यहां पहुंचे। उनके पिता के नाम पर लगभग 50 बीघा जमीन और पैतृक मकान है। बैंक खाते में करीब 45 लाख रुपये थे। असद उल्लाह खान का आरोप है कि उनके मोहल्ले के ही मैनाज दंपती ने अपने कुछ लोगों के साथ मिलकर उनके पिता को अपने मकान में बंधक बना लिया। आरोप है कि इस दौरान धोखाधड़ी करके उसके पिता की सारी जमीन अपने नाम करा ली और बैंक अकाउंट में पड़े लाखों रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए। पिता की मौत की सूचना पर दो जून को वह ऑस्ट्रेलिया से तिलहर आए। इससे पहले ही उनके पिता को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। आरोप है कि मैनाज से पिता की जमीन के दस्तावेज और बैंक के कागज मांगने पर उसने मना कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।
मामले की जांच सीओ प्रयांक जैन कर रहे हैं। उन्होंने बैंक खातों से पूरी डिटेल निकलवाते हुए आरोपी मैनाज को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। सोमवार की शाम थाने पर आरोपी मैनाज से पूछताछ के बाद सीओ ने बताया कि पिछले एक वर्ष से सबिह उल्ला खान के खाते से प्रतिमाह लाखों रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। खाते में 60 लाख रुपये थे जिसे धीरे-धीरे प्रत्येक माह ट्रांसफर किया गया। इसके अलावा और भी लाखों रुपया ट्रांसफर हुआ है। कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये से ऊपर का ट्रांजैक्शन हुआ है। बताया कि आरोपी मैनाज से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



पिता के कहने पर की सेवा, खुद नाम की संपत्ति
वहीं आरोपी मैनाज ने बताया कि सबिह उल्ला खान उसके पिता के मित्र थे। सबीउल्लाह खान के बेटे असद उल्लाह खान पिता की देखभाल नहीं करते थे। वह ऑस्ट्रेलिया में रहने लगे थे। उनके पिता कई रिश्तेदारियों में इधर-उधर भटकते रहे। बाद में 5-6 साल पहले वह तिलहर चले आए। मैनाज के मुताबिक, अपने पिता के कहने पर वह सबिह उल्ला खान की देखभाल करने लगे थे। उन्होंने खुद अपनी जमीन का उनके नाम बैनामा किया था। जमीन के सारे दस्तावेज मौजूद हैं। खाते में मौजूद रुपये उन्होंने स्वयं ट्रांसफर किए थे। बंधक बनाने के सारे आरोप बेबुनियाद हैं।


-
धीरे-धीरे पिता की सारी संपत्ति नाम करा ली

मेलबर्न से आए एयरक्राफ्ट इंजीनियर असद उल्लाह खां ने बताया कि उनका पैतृक मकान मुंबई में है। पहले पूरा परिवार मुंबई में रहता था। दुबई में बहन रहती है। 2011 में मुंबई में मां की मौत के बाद पिता साथ में मेलबर्न चले गए थे। वहां कुछ दिन रहने के बाद वह वापस भारत चले आए। बहन के पास तथा इधर-उधर रिश्तेदारियों में भी रहे। लगभग 5-6 साल पहले वह तिलहर चले आए। बेटे के मुताबिक, तबीयत खराब होने पर वह देखने भी आया था। पिता के कहने पर उसने अपनी 12 बीघा जमीन मैनाज को बेची थी। बाद में धीरे-धीरे मैनाज ने उनके पिता को अपने कब्जे में ले लिया। सारी संपत्ति हड़प कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें