फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं झमाझम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी को तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मानसून ने बुधवार को जिले में दोबारा दस्तक दे दी। रात में ठंडी हवा चली तो घटकर 28.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह से आसमान बादलों से घिरने लगा और तिलहर, खुटार आदि ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई। शहर और आसपास के इलाकों में मामूली बूंदाबांदी हुई, लेकिन ठंडी हवा से मौसम सुहावना हो गया है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के संकेत मंगलवार से मिल रहे थे। बीते दिन सुबह से बादल छाने शुरू हुए, लेकिन दोपहर में हवा चली तो बादल छिटक गए और धूप निकल आई। शहरी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में बुधवार को भी पूरा दिन इसी ऊहापोह में बीत गया कि बारिश कब होगी। हालात सुबह से बरसात जैसे बने रहे, लेकिन बारिश थमी रही। अपवाद के तौर पर बूंदाबांदी हुई लेकिन उससे शहर की सड़कें भी कायदे से गीली नहीं हो सकीं।
गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि दिन में बूंदाबांदी के कारण वातावरण में आर्द्रता बढ़ने और धूप कम निकलने से तापमान में कमी आई है और बृहस्पतिवार को भी मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा चलेगी और हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से फसलों को ज्यादा लाभ नहीं
मंगलवार रात से मिर्जापुर क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही रिमझिम बारिश से फसलों को कोई खास फायदा नहीं हुआ है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से सूखे पड़े खेतों में इतनी भी नमी नहीं हो पाई है जिससे बाजरे तक की बुवाई हो सके। ठीक से बारिश नहीं होने से धान, उर्द, तिल, मक्का तथा पशुओं के चारे की बुआई बहुत लेट हो गई है। किसानों का यह भी कहना है कि यदि अभी बारिश अच्छी हो जाती है तो बाजरा की बुवाई हो सकती है। बड़ी जोत के किसानों की खेती कोई बटाई और लगान पर लेने तक को कोई तैयार नहीं है।
तिलहर में झमाझम बारिश से हुआ जलभराव
तिलहर। बुधवार को दोपहर को हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन समुचित निकास न होने से नगर के कई मोहल्लों और मुख्य बाजार में जलभराव होने से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। मोहल्ला दातागंज, निजाम गंज, मौजमपुर, इमली, बहादुरगंज सहित कई मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ी। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुशवाहा ने बताया कि नगर के मुख्य नालों की सफाई कराई जा चुकी है। कुछ स्थानों पर चबूतरे बने होने कारण नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है जिसके कारण पानी के निकास को दिक्कत हो रही है।
खुदागंज। कस्बा समेत क्षेत्र में बुधवार दोपहर झमाझम बारिश से किसानों एवं गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। बारिश से किसान बेहद खुश नजर आए। उनका कहना है कि अब धान की रोपी गई पौध के सूखने का खतरा टल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें