जिले में संचालित 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 212 वार्डन, टीचर और अन्य संविदाकर्मियों की संविदा का नवीनीकरण करने के लिए फाइल तैयार हो चुकी है। संविदा नवीनीकरण के लिए डीएम की अनुमति बाकी रह गई है। इस संबंध में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा इंद्रेश सिंह ने कहा कि जुलाई शुरू होने से पहले 212 संविदाकर्मियों का नवीनीकरण किया जाना है। इसके लिए 15 वार्डन, 54 फुलटाइम टीचर, 50 पार्टटाइम टीचर, 15 लेखाकार, 16 मुख्य रसोइया, 30 सहायक रसोइया, 16 चपरासी और 16 चौकीदार की संविदा का नवीनीकरण किया जाना है। संविदा नवीनीकरण के अनुमोदन की फाइल डीएम स्तर पर भेज दी गई है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद संविदा का नवीनीकरण हो जाएगा।