फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डेढ़ करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Wed, 27 Dec 2023 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
आरोपी वीरेंद्र। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसओजी, सर्विलांस और सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने डेढ़ किलोग्राम अफीम और 12.60 लाख रुपये के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में डेढ़ करोड़ रुपये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने सोमवार को सूचना मिलने पर सुभाषनगर से नगरिया मोड़ जाने वाली सड़क से नदी की तरफ जाने वाले रास्ते पर थाना मिर्जापुर के गांव भौंती निवासी वीरेंद्र को गिरफ्तार किया। वह वर्तमान में जलालाबाद के गांव दिबियापुर में किराए के मकान में रह रहा था। तस्कर के पास से डेढ़ किलोग्राम अफीम और 12,59,930 रुपये बरामद किए। पूछताछ में वीरेंद्र ने बताया कि वह झारखंड के जिला चतरी से सस्ते दामों कभी खुद या कभी किसी व्यक्ति के माध्यम से अफीम मंगाता है। अफीम पंजाब ले जाकर बेच देता हैं। इसमें उसको मोटी कमाई हो जाती है। उसका मेडिकल स्टोर और कपड़े की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें