फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धूप निकलने से मामूली राहत, बढ़ेगा कोहरा

Wed, 17 Jan 2024 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मंगलवार को खिली धूप में सदर बाजार में खरीदारी करने निकली युवती।संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। धूप निकलने से मंगलवार को कड़ाके की ठंड से मामूली राहत मिली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पूर्वी हवा चलने से कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। सुबह और शाम गलन बढ़ेगी।
विज्ञापन

सोमवार को दिनभर धूप न निकलने से अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस पर ठिठक गया था। मंगलवार सुबह बादल छाए रहने से गलन तीव्र रही। हालांकि दोपहर करीब दो बजे धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि इस दौरान सर्द हवा के कारण धूप का कोई खास असर नहीं नजर आया। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में करीब 2 घंटे 11 मिनट धूप निकली। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। पूर्वी हवा चलने से कोहरा का असर बढ़ेगा। बुधवार को मंगलवार से कम समय के लिए धूप निकलेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी हवा चलने की वजह से कोहरा का असर बढ़ेगा। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज होगी और धूप निकलने अधिकतम तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें