शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के मुड़िया मोड़ निवासी अमित की छह साल की बेटी अंशिका बकरी चराते समय ईंट भट्ठे के पास पानी भरे गड्ढे में डूब गई। जब तक परिजनों ने उसे निकाला, उसकी मौत हो गई। बच्ची के पिता ने ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ तहरीर दी है।
अंशिका गुरुवार शाम पांच बजे बकरी चराने गए बच्चों के साथ निकल गई थी। थोड़ी दूर पर खेलते हुए ईंट भट्ठे के पास पहुंच गई। वहां पानी भरे गड्ढे में गिर गई। बच्चों ने शोर मचाया तो परिजन भागकर पहुंचे।
जब तक बच्ची को निकाला जाता, उसकी मौत हो गई। शव को देखकर अमित, उसकी पत्नी सावित्री व बड़ी पुत्री राधा बिलख पड़ीं। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि भट्ठा मालिक द्वारा खुदवाए गए गड्ढे में पानी भरा हुआ था। इसमें डूबकर बच्ची की मौत हुई है।