फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में टकराव के बाद छह साल के बच्चे को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव संडा खास में दिवाली की रात दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गांव निवासी छह साल के बालक अंकुल को बांये कंधे में गोली लगती हुई निकल गई, उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के मुताबिक दिवाली की रात रामलड़ैते का बेटा साकेत घर के बाहर बैठा था। परिवार की महिलाएं परंपरा के मुताबिक बुरी शक्तियों को खत्म करने के लिए आग जला रही थीं। तभी रामलड़ैते के रिश्ते के भाई आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने साकेत को पकड़कर पीट दिया। उसके सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। साकेत के परिवार की महिलाओं ने किसी तरह उसे छुड़ाया। शोरशराबा होने पर आरोपी भाग गए। इस बीच साकेत के चाचा प्रेमपाल खेत से लौटे। उन्होंने घायल भतीजे को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को कॉल की। तभी आरोपी युवक घर से तमंचा लेकर आया और गोली दाग दी। तमंचे से चलाई गोली साकेत के पास खड़े प्रेमपाल के छह वर्षीय पुत्र अंकुल के बांये कंधे से होकर निकल गई। गोली चलते ही भगदड़ मच गई। इस बीच आरोपी मौके से भाग गया। प्रेमपाल बेटे अंकुल और साकेत को लेकर थाने आए। पुलिस ने अंकुल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

निगोही क्षेत्र में विवाद और गोली चलने की जानकारी नहीं है। थाने पर कोई तहरीर भी नहीं आई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - अमित चौरसिया, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें