कलान। क्षेत्र के मिर्जानपुर कटिया गांव निवासी रनवीर के बेटे आजाद (6) की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को आजाद गड्ढे से मिट्टी निकाल रहा था। इसी दौरान उसकी उंगली में सांप ने डस लिया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पर गए। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर बदायूं के एक अस्पताल लेकर गए। वहां बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर आए। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। संवाद