फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पेड़ से नींबू तोड़ने से मना करने पर बहनों को पीटा

Thu, 16 May 2024 04:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। पेड़ से नींबू तोड़ने के विवाद में दो बहनों को पीटने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट की है।
विज्ञापन


गांव मरेना निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि दो मई को वह घर पर नहीं थे। घर में उनकी मां देववती और बहन शिल्पी, रिंकी और उनकी पत्नी कंचन मौजूद थीं। गांव के अनूप के बच्चे उनके पेड़ से नींबू तोड़ने लगे। मां देववती ने बच्चों को डांट दिया था। इसी बात से नाराज अनूप और उनके परिवार की चंचला देवी, अवनीश, मुनीश, रेखा देवी लाठी-डंडे लेकर उनके घर आ गए और गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन


मना करने पर बहन शिल्पी और रिंकी को पीट दिया। जानकारी पाकर वह घर पहुंचे और दोनों बहनों को पुवायां सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां दोनों बहनों का इलाज चल रहा है। आरोपी इससे पहले भी उनके साथ मारपीट और गाली गलौज कर चुके हैं। आरोपियों की धमकी के कारण उन्होंने पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस ने अरविंद की तहरीर पर बलवा, मारपीट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें