फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मतदान होने के बाद दूसरे दिन कलक्ट्रेट में सन्नाटा

Wed, 15 May 2024 04:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में मंगलवार को पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। करीब तीन माह से कलक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी चुनाव कार्यों में व्यस्त रहे। 13 मई को चुनाव निपटने के बाद मंगलवार को कलक्ट्रेट में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


आला अधिकारी चुनाव संबंधी कार्य से रोजा मंडी समिति और जीएफ कॉलेज गए थे। बाकी अधिकतर अधिकारी और कर्मचारी कलक्ट्रेट में नहीं दिखे। 16 मार्च को आचार संहिता लागू होने के बाद कलक्ट्रेट में दिन-रात चुनाव संबंधी कार्य होने लगे। कलक्ट्रेट में भीड़ लगी रहती थी। 18 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी।

इससे पहले लोकतंत्र के पर्व को मनाने के लिए कलक्ट्रेट को सजा दिया गया था। 29 अप्रैल को नाम वापसी के बाद कलक्ट्रेट में और तेजी से काम बढ़ गया। अधिकारियों की दिन-रात बैठक होने लगीं।
विज्ञापन


चुनाव होने तक यह प्रक्रिया चलती रही। 13 मई को चुनाव निपटने के बाद अधिकारियों और कर्मचारी ने चैन की सांस ली। मंगलवार को कलक्ट्रेट से लेकर विकास भवन तक सन्नाटा पसरा रहा। कार्यालय तो खुले थे, लेकिन अधिकतर कर्मचारी और अधिकारी कार्यालय नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें