शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन और शाहजहांपुर के बीच दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी के पास रेलवे लाइन के किनारे काम करते हुए जेसीबी मशीन से खोदाई के दौरान सिग्नल केबल कट गई। सिग्नल फेल होने की सूचना पर रेलवे अफसर पहुंचे। केबल को ठीक करा दिया। हालांकि, इससे रेल यातायात पर फर्क नहीं पड़ा। संवाद