फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पत्नी की नाक पर मारा हंसिया... फिर फंदे पर लटककर दी जान

Sat, 27 Jul 2024 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। मोहल्ला गढ़ी पश्चिम निवासी राजेश कुमार (30) ने शराब के नशे में पत्नी की नाक पर हंसिया मार दिया। खून से लहूलुहान देखकर वह घर से भाग गया। उसने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

मेहनत-मजदूरी करने वाला राजेश कुमार शुक्रवार सुबह चार बजे सोकर उठने के बाद पत्नी हसमुखी से विवाद करने लगा। वह घर से निकल गया और शराब पीने के बाद लौट आया। बताते हैं कि विवाद के दौरान उसने पत्नी पर हंसिया से वार कर दिया। इससे हसमुखी की नाक और सिर में चोटें आ गईं। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इस बीच राजेश मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने के लिए भिजवाया।
करीब नौ बजे गैस एजेंसी के पास लालू पंडित के खेत में आम के पेड़ से गमछे के सहारे उसका शव लटका मिला। सूचना पर लोगाें की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि दंपती में विवाद हाेने पर महिला की नाक पर हंसिया लगा था। उसके कुछ घंटे के बाद पति की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। मामले में तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उसके दो बेटे औ दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें