फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खून की कमी के चलते हुई उरई में कार्यरत एसआई की मौत

विज्ञापन
शिशुपाल का फाइल फोटो
विज्ञापन
- उरई में खून की व्यवस्था न होने के कारण किया गया था फर्रुखाबाद रेफर
विज्ञापन

- अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में रहते थे शिशुपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी शिशुपाल (57) की बीमारी के चलते मौत हो गई। लगातार बीमार रहने के चलते उनके अंदर खून की कमी हो गई थी। पुलिस द्वारा खून की व्यवस्था नहीं होने के चलते फर्रुखाबाद लाते समय उनकी मौत हो गई।
1982 में अलीगढ़ से सिपाही के रूप में भर्ती होने वाले शिशुपाल सिंह वर्तमान में उरई (जालौन) की पुलिस लाइन में सब-इंस्पेक्टर के तौर पर कार्यरत थे। वह लंबे समय से लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई तो उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन से शिशुपाल के बेटे धीरेंद्र सिंह को सूचना दी गई थी। धीरेंद्र करीब तीन बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। धीरेंद्र के अनुसार, उनके पिता के शरीर में खून की काफी कमी थी। उन्होंने पहले अस्पताल में प्रयास किया, लेकिन वहां खून की उपलब्धता नहीं थी। इसके बाद पुलिस महकमे से गुहार लगाई, लेकिन ए-पॉजिटिव खून नहीं मिल सका। इसके चलते धीरेंद्र ने शिशुपाल को फर्रुखाबाद के लिए रेफर करा लिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बेटे धीरेंद्र ने बताया कि पिता शिशुपाल आगरा, कानपुर, फर्रुखाबाद आदि स्थानों पर कार्यरत रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें