पुवायां तहसील के गांव महुआ पाइक के रहने वाले श्रीपाल ने भारतीय जनता
पार्टी के जिलाध्यक्ष को भेजे बायोडाटा और आवेदन में अपनी उच्च शिक्षा और
38 वर्ष की राजनीतिक सक्रियता का हवाला देते हुए कहा है कि लोकसभा और
विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी के नाते उन्हें चुनाव लड़ने का पर्याप्त अनुभव
है।