मिर्जापुर के दुर्गा मंदिर में कथा सुनाते कथाव्यास पंडित गोपाल मिश्रा। संवाद
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। भगवताचार्य पंडित गोपाल मिश्रा ने कथा सुनाई। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। पुजारी रहीस बाबा ने बताया कि नवरात्र भर मंदिर में कथा का आयोजन किया जाएगा। संवाद