फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़कों पर दुकानदारों का कब्जा, बाजार में जाम से जूझ रहे राहगीर

Mon, 06 May 2024 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में चुनावी माहौल के बीच नगर निगम के अफसर अतिक्रमण पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सड़क पर कब्जा कर दुकानदार सामान रख रहे हैं तो बाजार में राहगीर जाम से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


यह स्थिति सदर बाजार से लेकर बहादुरगंज, मशीनरी मार्केट से घंटाघर होकर कच्चा कटरा तक देखी जा सकती है। कुछ ऐसा ही हाल चौक मंडी में सुनहरी मस्जिद से एबीरिच इंटर कॉलेज तक भी रहता है। बाजारों में जहां दुकानदार सामान रखकर फुटपाथ घेर लेते हैं तो उसके आगे ग्राहक वाहन खड़े कर चले जाते हैं।

सब्जी, फल आदि बेचने के लिए ठेली वाले भी सड़क के बीचोबीच खड़े नजर आते हैं। दरअसल, चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि इसी वजह से अतिक्रमण पर नजर नहीं रखी जा रही।
विज्ञापन

-

वित्त मंत्री की अपील का भी नहीं दिख रहा असर

- वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पिछले दिनों गोविंदगंज से लेकर बहादुरगंज तक भ्रमण कर व्यापारियों से अतिक्रमण और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सहयोग मांगा था। उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकानों का सामान दुकान की परिधि में रखने तथा अपने और ग्राहकों के वाहनों को पार्किंग स्थल में ही खड़े करने की अपील की थी। इसका असर एक-दो दिन ही दिखाई दिया। अब फिर से पुरानी स्थिति हो गई।

-

इन स्थानों पर बने है पार्किंग स्थल

- नगर निगम की ओर से गोविंद और सदर बाजार के दुकानदारों तथा ग्राहकों के लिए गोविंदगंज ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग स्थल बनाई गई है। बहादुरगंज स्थित मुख्य बाजार के साथ ही गल्ला मंडी, सब्जी मंडी में आने वाले लोगो के लिए जेल के पीछे तथा रेलवे मैदान में पार्किंग स्थल बनाया गया है। शहीद द्वार में भी पार्किंग स्थल है, लेकिन ये सभी खाली नजर आते हैं। चौक मंडी में पार्किंग स्थल नहीं है।


नगर निगम की ओर से रोजाना बाजार में प्रवर्तन दल को भेजा जाता है ताकि सड़कों पर अतिक्रमण न हो सके। पार्किंग स्थलों पर वाहन को खड़ा कराने के निर्देश दिए गए है। इसके बाद भी यदि कहीं पर ऐसी समस्या है तो उसको दिखाया जाएगा और सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन


- संगीता कुमारी, उप नगर आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें