फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पोस्टर में शिवानी और निबंध में प्रहरी अव्वल

Sun, 05 Nov 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
एसएस लॉ कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर शनिवार को एसएस लॉ कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान निबंध लेखन, पोस्टर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में बीए एलएलबी के सप्तम सेमेस्टर की छात्रा शिवानी सक्सेना प्रथम, द्वितीय सेमेस्टर की मीनाक्षी शर्मा द्वितीय व पंचम सेमेस्टर की अपर्णा शुक्ला ने तृतीय स्थान पाया। निबंध प्रतियोगिता में बीए एलएलबी सप्तम सेमेस्टर की छात्रा प्रहरी कुशवाहा ने पहला, एलएलएम प्रथम सेमेस्टर के छात्र आनंद पाल दूसरा और बीए एलएलबी पंचम सेमेस्टर के छात्र सोमजीत सिंह ने तीसरा स्थान पाया। प्रश्नोत्तरी का आयोजन ऑनलाइन कॉलेज अप के माध्यम से हुआ। जिसमें प्रहरी कुशवाहा पहले, पुलकित आदित्य, अजय कुमार, ट्विंकल, रोशनी गुप्ता व अभिषेक कुमार संयुक्त रूप से दूसरे व शारिका, दिव्यांशी यादव और सौरभ सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही नौ छात्र-छात्राओं का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। एसएसपीजी कॉलेज से चित्रकला विभाग की डॉ. अर्चना गर्ग, अंग्रेजी विभाग के डॉ. अरुण कुमार यादव, लॉ कॉलेज के डॉ. अशोक कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभायी। कॉलेज प्रचार्य डॉ. जयशंकर ओझा, संयोजक डॉ. अनिल कुमार शाह, डॉ. दीप्ति गंगवार, डॉ. पवन कुमार गुप्ता, रंजना खंडेलवाल, प्रदीप कुमार सिंह चौहान, अभिलाष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें