फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धर्मेंद्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी शिवम गिरफ्तार

Sun, 03 Dec 2023 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। पीलीभीत के गजरौला निवासी धर्मेंद्र की हत्या के मुख्य आरोपी शिवम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 26 नवंबर से उसकी बहन लापता है। उसे पूरा शक था कि मामले में अमरजीत की संलिप्तता है। उसने पुलिस को तहरीर भी सौंपी पर कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण वह अमरजीत की हत्या करना चाहता था। गोली धोखे से धर्मेंद्र को लग गई और उसकी जान चली गई। चर्चा है कि एक और नामजद बब्बन भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन



30 नवंबर को गांव कुसुमा निवासी शिवम ने पीलीभीत के गांव गजरौला निवासी धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। धर्मेंद्र अपने फुफेरे भाई अमरजीत के साथ खुटार के तिकुनियां चौराहे पर मोबाइल फोन ठीक कराने आया था। धर्मेंद्र के पिता दिनेश भारती ने शिवम, शिवम के भाई ब्रजकिशोर, गांव के बब्बन और दो अज्ञात लोगों पर घात लगाकर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को शिवम को खुटार के मोहनपुर गांव के पास से पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद कर लिया गया।



शिवम ने पुवायां से खरीदे थे कारतूस
पुलिस पूछताछ में शिवम ने बताया कि उसे कारतूस पुवायां के गांव धारा के एक व्यक्ति ने किसी से लेकर दिए थे। इसके बाद पुलिस ने धारा गांव में दबिश दी। कारतूस देने वाले के पुवायां जाने की जानकारी पाकर पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और थाने लाई है। उससे पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन




सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट गई आरोपी शिवम की बहन

शिवम की जिस बहन को लेकर धर्मेंद्र की हत्या की गई, उसने हाईकोर्ट में सुरक्षा के लिए शरण ली है। हाईकोर्ट से एक वकील की खुटार पुलिस के पास मोबाइल फोन पर कॉल आई। वकील ने शिवम की बहन के गांव कुसुमा में रहने को लेकर जानकारी मांगी थी। अभी पुलिस को यह नहीं पता चला है कि शिवम की बहन ने हाईकोर्ट में किस कारण सुरक्षा मांगी है और किससे जान का खतरा बताया था। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में जानकारी का प्रयास किया जा रहा है। संवाद



दूसरे दिन भी गांव में तैनात रही पुलिस

खुटार। धर्मेंद्र हत्याकांड के मामले में गांव में माहौल अब भी तनावपूर्ण है। परिजन सभी आरोपियों को जल्द जेल भेजने की मांग कर रहे हैं। आरोपियों के घर केवल महिलाएं ही मौजूद हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को भी गांव में पुलिस तैनात रही।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
धर्मेंद्र की हत्या के बाद से घटनास्थल जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है। इसके अलावा घटना के आसपास के दुकानदारों से भी मामले में जानकारी जुटाई जा रही है, लेकिन दुकानदार कुछ भी कहने से बच रहे हैं। धर्मेंद्र की हत्या में शिवम के शामिल होने की जानकारी मिली थी, लेकिन धर्मेंद्र के पिता ने तीन नामजद सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना के बारे में पूरा खुलासा किया जाएगा।
पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें