शाहजहांपुर। बिहार में प्रदर्शन के कारण श्रमजीवी एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से सुबह 10:00 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आई। यह ट्रेन रात 11:00 बजे यहां आती है। ट्रेन के देरी से आने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हुई, जिन्होंने इस ट्रेन में दो महीने पहले से रिजर्वेशन करा रखा था। यात्रियों को पूरी रात प्लेटफार्म पर गुजारना पड़ा। सुबह 10:00 बजे स्टेशन पर ट्रेन आई तब यात्रियों ने अपनी यात्रा शुरू की। स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने बताया कि बिहार में छात्रों के प्रदर्शन की वजह से श्रमजीवी एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से आई। कुछ यात्रियों ने टिकट भी रद्द कराए हैं।