फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिफा और श्रेया ने अपने वर्ग में पाए सर्वोच्च अंक

Wed, 26 Mar 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
डाक्टर सुदामा प्रसाद कन्या इण्टर कालेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर काॅलेज में कक्षा 6 से आठ तथा कक्षा 11 का परीक्षाफल घोषित किया गया। छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए। कक्षा सात की छात्रा शिफा परवीन ने 97.86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा 6 से 8 तक जूनियर वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। कक्षा 9 तथा 11 सीनियर वर्ग में 11वीं की छात्रा श्रेया यादव ने सर्वाधिक 94.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शत-प्रतिशत उपस्थिति में कक्षा सात की छात्रा जया अवस्थी एवं कक्षा नौ की छात्रा शिमाइला खान रहीं। कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं में कक्षा छह की काव्या, कक्षा सात की शिवांशी, शिफा परवीन, इल्मा खान, कक्षा आठ की निरांजली, कक्षा नौ की सोनाक्षी, हलीमा, अंशिका वर्मा, चिंतन वर्मा तथा कक्षा 11 की इरम खान, मनशा दीक्षित, श्रेया यादव, अहाना सक्सेना रहीं। इस दौरान संतोष कुमार पांडेय, राजेश शर्मा, प्रधानाचार्या डॉ. राखी मिश्रा, रवि प्रभा जौहरी, टीना ग्रोवर, विनीता, प्रज्ञा सिंह, भावना कपूर, आभा श्रीवास्तव, अर्चना सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें