जदुनाथ स्टेडियम में शाहजहांपुर और पीलीभीत टीम के बीच होता फाइनल मैच। संवाद
शाहजहांपुर। 72वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शाहजहांपुर की महिला टीम ने जीत लिया। मंगलवार को पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मैच खेले गए। पीलीभीत और शाहजहांपुर के बीच बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्टस स्टेडियम में मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में बरेली जोन की बरेली, बिजनौर, संभल, अमरोहा, बदायूं, पीलीभीत, रामपुर और शाहजहांपुर की टीमें भाग ले रहीं हैं। मंगलवार को महिला वर्ग में फाइनल मैच शाहजहांपुर व पीलीभीत के मध्य खेला गया। शाहजहांपुर की टीम ने सुधा रावत के गोल की मदद से 1-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच पुरुष वर्ग में पीलीभीत व बरेली के मध्य खेला गया। पीलीभीत की टीम 1-0 से विजय हुई। पुरुष वर्ग में पहला सेमीफाइनल शाहजहांपुर व बदायूं के मध्य खेला गया। इसमें शाहजहांपुर की टीम ने दिव्य प्रताप व कपिल चौहान के गोल की मदद से 2-0 से विजय प्राप्त कर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
पुरुष वर्ग के द्वितीय सेमीफाइनल मैच में पीलीभीत ने अमरोहा को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बुधवार शाम को पुरुष वर्ग में पीलीभीत और शाहजहांपुर के मध्य फाइनल मैच खेला जाएगा। मैच के रेफरी दिलीप शर्मा, कौशल किशोर, मो. अनवर, आशु भारती, प्रवीण कुमार और पंकज रहे। कमेंटरी पंकज तिवारी ने की। प्रतियोगिता के उद्घाटन एवं खेलों की व्यवस्था प्रतिसार निरीक्षक प्रेमपाल सिंह की देखरेख में की गई।