फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी की हत्या, जेठ गिरफ्तार, पति की तलाश में पुलिस

Mon, 14 Nov 2022 03:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर के गांव सलेमपुर निवासी धनपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सीमा की शादी दस साल पहले शाहजहांपुर के रामनगर के रहने वाले विजय से की थी। दामाद विजय सिंह की अपनी भाभी से नजदीकियां थीं जिसका विरोध उनकी बेटी करती थी। इसकी वजह से विजय और उसका भाई सरजू सीमा से अक्सर मारपीट करते थे।
विज्ञापन
मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में अवैध संबंधों में बाधक बनने पर विजय सिंह ने पत्नी सीमा (28) की भाई सरजू के साथ मिलकर खुरपी मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

   

पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर पति की तलाश कर रही है
फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर के गांव सलेमपुर निवासी धनपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सीमा की शादी दस साल पहले शाहजहांपुर के रामनगर के रहने वाले विजय से की थी। दामाद विजय सिंह की अपनी भाभी से नजदीकियां थीं जिसका विरोध उनकी बेटी करती थी। इसकी वजह से विजय और उसका भाई सरजू सीमा से अक्सर मारपीट करते थे। रविवार को उनके पास सीमा का फोन आया कि विजय और सरजू उससे मारपीट कर रहे हैं। 

 

 

इस पर उसने अपने बेटे संजू को बेटी के ससुराल भेज दिया। संजू ने बहनोई को समझाने का प्रयास किया। शाम करीब पांच बजे विजय और सरजू सीमा को लेकर खेत पर चले गए। पीछे-पीछे संजू भी पहुंच गया। संजू के सामने ही उसकी बहन के गले और कंधे पर खुरपी से वार कर विजय और सरजू ने हत्या कर दी। 

 

दहशत में संजू भागकर अपने घर आया और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी एस आनंद ने बताया कि जेठ सरजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजय सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें