फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: राम-रहीम के ऑनलाइन सत्संग में हंगामा, विहिप नेताओं ने पोस्टर फाड़े

Thu, 17 Nov 2022 04:58 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

लॉन में बाबा राम रहीम का सत्संग होने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी पहुंच गए। राजेश अवस्थी ने दुष्कर्म के दोषी का सत्संग कराने पर आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पोस्टर और बैनर को फाड़ दिए।
विज्ञापन
राम रहीम के पोस्टर फाड़े - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजा थाना क्षेत्र के एक लॉन में दुष्कर्म के दोषी राम रहीम का ऑनलाइन सत्संग आयोजित होने पर हंगामा हो गया। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज कराते हुए पुलिस बुला ली। इस दौरान वहां लगे पोस्टर फाड़ दिए गए। पुलिस ने दो आयोजकों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


लॉन में बाबा राम रहीम का सत्संग होने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी पहुंच गए। राजेश अवस्थी ने दुष्कर्म के दोषी का सत्संग कराने पर आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पोस्टर और बैनर को फाड़ दिए। विहिप नेताओं के पहुंचने पर सत्संग में खलबली मच गई। पुलिस दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई।

राजेश अवस्थी ने बताया कि लालच देकर भीड़ को बुलाया गया था। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आयोजन की अनुमति के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें