फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर स्टेशन पर जल्द बनेंगी स्वचालित सीढ़ियां

Mon, 02 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से सफर करने वाले विकलांगों और वरिष्ठ नागरिकों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। उन्हें इस कवायद से बचाने के लिए बहुत जल्द स्टेशन के पांचों प्लेटफॉर्मों पर स्वचालित सीढ़ियां बनाई जाएंगी। इस संबंध में सांसद कृष्णा राज के प्रस्ताव को रेल मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के निर्देश पर सांसद को उनके आवास पर मिलने पहुंचे मंडल अभियंता अनुराग कुमार ने दी। इस मौके पर सहायक मंडल अभियंता रामेश्वर भी मौजूद रहे। रेल अधिकारियों ने सांसद कृष्णा राज को बताया कि स्थानीय स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियां बनाने संबंधी उनका प्रस्ताव मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है और उस पर बहुत जल्द काम शुरू कराया जाएगा। सांसद को डीईएन कुमार ने बताया कि सभी प्लेटफॉर्मों को एलीवेटर सुविधा से लैस करने पर 8.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एक नंबर प्लेटफॉर्म की ट्रेनों को दूसरे प्लेटफॉर्मों पर रोके जाने पर सांसद की कड़ी आपत्ति पर डीईएन ने उन्हें याद दिलाया कि इस संबंध में उनके स्तर से डीआरएम को भेजे गए पत्र पर कार्यवाही करते हुए करीब एक करोड़ रुपये की लागत से प्लेटफॉर्म नंबर एक के ट्रैक को बदलकर उसे सीधा किया जा रहा है। रेल अभियंताओं से सांसद ने ट्रेन आने के समय स्टेशन पर पानी की सप्लाई बंद कर दिए जाने पर कड़ी आपत्ति करते हुए इस समस्या का तत्काल समाधान करने और यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर वाटर एटीएम लगाने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि स्टेशन पर होने वाली उद्घोषणा के माध्यम यात्रियों को शहीदों का स्मरण कराया जाए। रेलवे की खाली जमीनों के बारे में सांसद द्वारा जानकारी मांगे जाने पर डीईएन ने बताया कि रेलवे द्वारा मंडल में डीजल और मेमू शेड बनाने की योजना है, जिसमें रोजा जंक्शन स्थित रेलवे की खाली जमीन को वरीयता दी जा रही है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, रामबरन सिंह, पंकेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें