फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बड़े गड्ढों में गुम शाहजहांपुर-पलिया हाईवे

Thu, 22 Aug 2024 03:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गोलू मिश्रा, पान विक्रेता।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पलिया हाईवे बड़े-बड़े गड्ढों में गुम हो गया है। बारिश के बाद शाहजहांपुर से नियामतपुर तक दो किमी. मार्ग तो कुछ ज्यादा ही खराब है। ऐसे में यहां राहगीरों को हर वक्त हादसे का डर बना रहता है। हाईवे के चौड़ीकरण का काम भी धीमा पड़ा है। इस समस्या की ओर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


लखनऊ से हरदोई शाहजहांपुर होते हुए पलिया तक नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। चिनौर तिराहे से नियामतपुर मोड़ तक हाईवे पर खाईनुमा गड्ढे हैं। बरसात में पानी भर जाने पर गड्ढे ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। खासतौर पर अगर बाइक का पहिया गड्ढे में गया तो वाहन नियंत्रित करना तक मुश्किल हो जा जाता है। चिनौर तिराहे तक दस से ज्यादा बड़े गड्ढे हैं। बाकी सड़क भी जगह-जगह से टूट गई है। छोटे गड्ढों की संख्या तो अनगिनत है। भारी वाहन चलने के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। दो पहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा दुर्घटना का शिकार होते हैं।
अक्सर ई-रिक्शा गड्ढे में जाने से अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं। सिंधौली, पुवायां, बंडा और खुटार क्षेत्र के हजारों लोग यहां से निकलते हैं। इसके बावजूद गड्ढों को भरवाने की ओर एनएचएआई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


-

फरवरी 2025 तक पूरा करना है काम

पलिया-शाहजहांपुर 731 हाईवे का चौड़ीकरण कार्य कार्यदायी संस्था एनएचएआई करा रही है। सड़क को सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। मार्च 2021 में भूमि के अधिग्रहण का काम शुरू हुआ था, जो पूरा हो चुका है। अधिकारियों के मुताबिक, मार्च 2023 में हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ था। इसे मार्च 2025 में पूरा होना है। अधिकारियों का दावा है, वह एक माह पहले फरवरी में ही कार्य पूरा कर लेंगे। बारिश की वजह से काम में थोड़ी देरी हुई थी, लेकिन अब काम तेजी पकड़ने लगा है।







- पलिया-शाहजहांपुर 731 हाईवे का चौड़ीकरण तेजी से चल रहा है। हाईवे पर जिन स्थानों पर गड्ढे हैं, उनको शीघ्र भरवाया जाएगा। सुरक्षित सफर हमारी प्राथमिकता है।

- प्रशांत दुबे, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

गोलू मिश्रा, पान विक्रेता।

गोलू मिश्रा, पान विक्रेता।

गोलू मिश्रा, पान विक्रेता।

गोलू मिश्रा, पान विक्रेता।

गोलू मिश्रा, पान विक्रेता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें