फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: सांसद अरुण सागर के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी, लोकसभा चुनाव में बिना अनुमति की थी वाल पेंटिंग

Tue, 22 Nov 2022 09:42 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

वर्ष 2019 में 12 मार्च को तत्कालीन उपजिलाधिकारी सदर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर 136 विधानसभा क्षेत्र ददरौल वेद सिंह चौहान भ्रमण कर रहे थे। उन्हें कांट थाना क्षेत्र के गांव रसूलापुर में बरेली-जलालाबाद मार्ग पर कुछ दुकानों पर अरुण सागर की चुनाव संबंधी वाल पेंटिंग दिखाई दी।
विज्ञापन
सांसद अरुण सागर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के दौरान बगैर अनुमति वाल पेंटिंग कराने के मामले में तृतीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/एमपी-एमएलए कोर्ट असमा सुल्ताना ने न्यायालय में उपस्थित न होने पर सांसद अरुण सागर के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया है। हाजिरी के लिए 21 दिसंबर की तारीख नियत की है।

विज्ञापन


वर्ष 2019 में 12 मार्च को तत्कालीन उपजिलाधिकारी सदर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर 136 विधानसभा क्षेत्र ददरौल वेद सिंह चौहान भ्रमण कर रहे थे। उन्हें कांट थाना क्षेत्र के गांव रसूलापुर में बरेली-जलालाबाद मार्ग पर कुछ दुकानों पर अरुण सागर की चुनाव संबंधी वाल पेंटिंग दिखाई दी। बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के ये वाल पेंटिंग की गईं थीं।

उनकी तहरीर पर कांट थाने में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया। इसके बाद से वाद अदालत में चल रहा है। अरुण सागर इस मामले में अदालत में हाजिर नहीं हुए, जिसकी वजह से कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। वाद की अगली तारीख 21 दिसंबर तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें