फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन में मिला शव, चार दिन से शौचालय में था बंद, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 30 Oct 2022 08:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

यात्रियों के मुताबिक, शौचालय से दुर्गंध आने पर सीतापुर में शिकायत की गई। इसके बाद सीतापुर सिटी में स्टेशन मास्टर को बताया। इसके बाद कंट्रोल के आदेश पर ट्रेन को रोजा रेलवे स्टेशन पर सुबह 7.30 बजे रोका गया। जीआरपी ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
ट्रेन के बाहर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर को जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस के साधारण कोच के शौचालय में रविवार को 35 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन को रोककर शव को उतारा गया। रेलवे के डॉक्टर ने शव चार-पांच दिन पुराना होना बताया है।

विज्ञापन


यात्रियों के मुताबिक, शौचालय से दुर्गंध आने पर सीतापुर में शिकायत की गई। इसके बाद सीतापुर सिटी में स्टेशन मास्टर को बताया। इसके बाद कंट्रोल के आदेश पर ट्रेन को रोजा रेलवे स्टेशन पर सुबह 7.30 बजे रोका गया। जीआरपी ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।

रेलवे के डॉक्टर संजय राय के मुताबिक, शव चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डेढ़ घंटे के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। इस दौरान पंजाब मेल को रोकना पड़ गया। ट्रेन के यात्री अशोक झा ने बताया कि सुबह शौच के लिए टॉयलेट के पास गए। बदबू आने के कारण अधिकारियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन


इससे पहले दो माह पहले भी 4009 मोतिहारी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। इंस्पेक्टर जीआरपी राम सहाय ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी पहचान के लिए संबंधित जीआरपी थानों से संपर्क साधा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें