फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

सार

शाहजहांपुर में हो रही भारी वर्षा के मद्देनजर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।विद्युत की समस्या होने पर 1912 और पुलिस से संबंधित कॉल 112 पर करें।बिजली के झटके, जलजनित रोग, सर्पदंश आदि के लिए तैयारी करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में हो रही भारी वर्षा के मद्देनजर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन सिंह ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से नौ अक्तूबर तक भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। शाहजहांपुर येलो जोन में है। उन्होंने लोगों से इस दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

एडीएम ने अधिकारियों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। एडीएम ने बताया कि आवश्यक कार्य होने पर ही इस दौरान घर से निकलें और जर्जर भवनों के पास न खड़े हों। खुले सीवर, बिजली के तारों से बचें। अत्यधिक भीड़ वाले स्थान पर न जाएं और जलभराव वाले एरिया से दूर रहें। जलभराव होने, पेड़ गिरने की सूचना आपदा हेल्पलाइन 05842-220017, 18,19, 9140937438, टोल फ्री 1077 नंबर पर दें। विद्युत की समस्या होने पर 1912 और पुलिस से संबंधित कॉल 112 पर करें। उन्होंने सभी चिकित्सालयों को भी हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। बिजली के झटके, जलजनित रोग, सर्पदंश आदि के लिए तैयारी करने को कहा है। लोगों से अपील की है कि वे पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें। सीवीओ औषधियों का संग्रहण कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें