फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: परिवार रजिस्टर से छेड़छाड़ में विधायक समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Fri, 28 Oct 2022 06:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

आरोप है कि सरिता यादव ने विधायक सलोना कुशवाहा की मदद से नगर पंचायत के परिवार रजिस्टर में खुद का नाम विनोद वर्मा की पत्नी के रूप में दर्ज करा लिया है। सलोना कुशवाहा का कहना है कि यह सब उनकी राजनीतिक द्वेष से छवि को नुकसान पहुंचाने के मकसद से किया जा रहा है। इस मसले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जांच में सब साफ हो जाएगा। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में परिवार रजिस्टर से छेड़छाड़ के मामले में कोर्ट के आदेश पर तिलहर से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा, नगर पंचायत के मुख्य लिपिक दानिश खां, पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की कथित बहू सरिता यादव व अन्य के खिलाफ निगोही थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के बेटे स्व. विनोद वर्मा की पत्नी रुचि वर्मा के प्रार्थना पत्र पर अदालत ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन

रुचि वर्मा के मुताबिक विधायक और लिपिक की मदद से परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ कर सरिता यादव का नाम उनके दिवंगत पति की पत्नी के रूप में दर्ज कर दिया गया है। सरिता यादव पूर्व में कई बार विनोद वर्मा की पत्नी होने का दावा करते हुए अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुकी है। 

आरोप है कि सरिता यादव ने विधायक सलोना कुशवाहा की मदद से नगर पंचायत के परिवार रजिस्टर में खुद का नाम विनोद वर्मा की पत्नी के रूप में दर्ज करा लिया है। सलोना कुशवाहा का कहना है कि यह सब उनकी राजनीतिक द्वेष से छवि को नुकसान पहुंचाने के मकसद से किया जा रहा है। इस मसले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जांच में सब साफ हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें