फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर डिपो को मिलीं चार नई बसें

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोडवेज डिपो को चार नई बसें प्राप्त हुई।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम की कम हो रही बसों में इजाफा कर दिया गया। रोडवेज को चार नई गाड़ियां मिल गईं। 15 दिन में निगम के बेड़े में आठ नई गाड़ियां आने से लांग रूट की प्रभावित सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया। इस तरह निगम के बेडे़ में सरकारी 90 और अनुबंधित 83 बसें हो गईं। एआरएम का दावा है कि बसों की कमी के चलते प्रभावित सेवाओं को फिर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को चार नई बसें मुख्यालय से शाहजहांपुर डिपो को प्राप्त हो गईं। इनमें दो बसें जयपुर अजमेर, एक जयपुर सेवा व दो दिल्ली अप और डाउन लगाई। डिपो प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि पूर्व में मिली चार नई बसों को लांग रूटों पर चलाया गया। इसमें जलालाबाद दिल्ली, लखनऊ रूट पर बसें की संख्या को देखते हुए बढ़ा दिया गया। एआरएम आरएम पांडेय ने बताया कि मुख्यालय से बसें प्राप्त होने के बाद ग्रामीण अंचल की अन्य सेवाओं को भी शुरू किया जाएगा।

गढि़या रंगीन से बरेली रूट की सेवा शुरू
लंबे समय से बंद चल रही गढि़या रंगीन से बरेली रूट की सेवा को शुरू कर दिया गया। कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएम पांडेय ने बताया कि बस की ट्रिप शाहजहांपुर तक होगी। इसके अलावा शाहजहांपुर से लखनऊ व पाली-शाहबाद होते हुए बस को शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें