फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल; पांच की हालत गंभीर

Sat, 04 Feb 2023 11:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

यात्रियों का कहना है कि घने कोहरे में ट्रक एक वाहन को ओवरटेक करते समय बस के सामने आ गया और टक्कर हो गई। हादसे की खबर मिलते ही खुटार पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को खुटार सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
बस और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर खुटार थाना क्षेत्र में गांव लक्ष्मीपुर के पास रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो दर्जन यात्री घायल हुए हैं। पांच यात्रियों की हालत गंभीर होने के चलते उनको शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम शाहजहांपुर डिपो की बस मथुरा से गौरीफंटा के लिए निकली थी। शनिवार सुबह करीब छह बजे बस शाहजहांपुर से गौरीफंटा की ओर रवाना हुई। आठ बजे खुटार पुवायां के बीच गोमती नदी के पुल के पास बस खुटार की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक गलत साइड में आ गया था।

यात्रियों का कहना है कि घने कोहरे में ट्रक एक वाहन को ओवरटेक करते समय बस के सामने आ गया और टक्कर हो गई। हादसे की खबर मिलते ही खुटार पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को खुटार सीएचसी भिजवाया। बस के चालक, परिचालक सहित पांच यात्रियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें