उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक महिला को उसके पति द्वारा तीन तलाक दिए जाने के बाद हलाला के नाम पर कथित रूप से बलात्कार किया गया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि अदालत ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था जिसके बाद घटना की जांच शुरू की गई थी।
पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया। अदालत में उसके बयान दर्ज किए गए। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी गई हैं।वहीं एस आनंद पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने एएनआई को जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच की जाएंगी।
तलाक पीड़िता ने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसे देवर से शादी करने के लिए मजबूर किया गया क्योंकि उसे तीन तलाक दिया था। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसकी पिटाई की और जब उसने अपनी सास से शिकायत की तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसकी शिकायत पुलिस थानों में दर्ज नहीं की गई थी। तब उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया।