शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन पर इंजन निर्माण की कंपनी के पीछे पानी की टंकी पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर युवक ने पत्थर मार दिया। इसके बाद मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। डंक लगने से मुनेश, प्रेमपाल, रमेश राठौर समेत छह लोग जख्मी हो गए तो वहां से गुजर रही निजी बस के यात्रियों ने शीशे बंद कर लिए। बताते हैं कि दो लोगाें को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद