फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टीबी मुक्त 51 ग्राम पंचायतों के सत्यापन के लिए सात टीम गठित

Wed, 07 Feb 2024 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले की 51 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त होने के दावे की जांच के लिए सात टीमों का गठन किया गया है। टीम में चिकित्सा अधीक्षक के साथ आईएमए के पदाधिकारी और एडीओ शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मानक को पूर्ण करने के बाद ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 14 ब्लॉकों के लिए गठित हर टीम को सात से नौ ग्राम पंचायतों का जिम्मा दिया गया है। वर्ष 2023 में एक हजार लोगों पर एक मरीज से ज्यादा नहीं होना चाहिए। गांव में एक हजार लोगों में 30 व्यक्तियों की जांच, रोगी को डीबीटी के माध्यम से रुपये, बलगम की जांच और पोषण सामग्री उपलब्ध कराए जाने को मानक में रखा गया है। मानक पूर्ण होने के बाद ही जिला व शासन स्तर पर ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त होने की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

-
सातों टीमों को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके बाद ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित करेंगे।
-डॉ. आरके गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें